एमबीए छात्र विवेक सोनी की भोपाल में हार्ट अटैक से हुई अकारण मौत
बैकुण्ठपुर का रहने वाला था विवेक सोनी
CURATED BY - ABHISHEK TIWARI | CITYCHIEFNEWS
बैकुण्ठपुर के होनहार छात्र विवेक सोनी की भोपाल में हार्ट अटैक से हुई मौत....भोपाल के टीआईटी कॉलेज से एमबीए कर रहे 22 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्र को उसके दोस्त पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि रीवा के बैकुण्ठपुर नगर निवासी विवेक सोनी (22) पिता अशोक सोनी अयोध्या नगर क्षेत्र में दोस्तों के साथ रहता था। सोमवार रात करीब 8 बजे वह फ्लैट में दोस्तों के साथ सब्जी बना रहा था। तभी उसने दोस्तों से सीने में दर्द की बात कही, और किचन में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। विवेक को तुरंत पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
कहा था- पहले खाना खाएंगे, फिर करेंगे पढ़ाई
घटना के वक्त विवेक सोनी के साथ मौजूद रहे दोस्तों ने बताया कि सोमवार रात हम चार दोस्त अयोध्या नगर के फ्लैट में पढ़ाई करने एकत्रित हुए थे। हम सभी पढ़ाई शुरू करने ही वाले थे, तभी विवेक ने कहा- पहले खाना खाएंगे, फिर पढ़ेंगे। रात करीब 8 बजे होंगे। विवेक किचन में चला गया। वह सब्जी बनाते हुए बात कर रहा था। तभी अचानक गिर गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड