पानी में उतराता मिला मास्टर ट्रेनर युवती का शव
5 दिनों से थी घर से लापता
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, पांच दिनों से लापता युवती का शव संदिग्ध अवस्था में सोन नदी में उतरता हुआ मिला है। ब्यौहारी में रहकर युवती मास्टर ट्रेनर का कार्य करती थी बीते दिनों वह घर से अचानक कहीं लापता हो गई थी, परिजनों ने मामले की शिकायत ब्यौहारी थाने में दर्ज कराई थी ब्यौहारी पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की थी, जिसका शव पांच दिनों बाद देवलौंद थाना क्षेत्र के चचाई गांव में स्थित सोन नदी में मिला है। थाना प्रभारी डीके दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने नदी के किनारे शव देख मामले की जानकारी पुलिस को दी जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया गया और पहचान के लिए पुलिस ने लग गई, कुछ घंटे के अंदर ही युवती की पहचान रीना द्विवेदी जिला उमरिया थाना पाली के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि रीना ब्यौहारी में रहकर मास्टर ट्रेनर का कार्य करती थी, बीते दिनों वह लापता हो गई थी, परिजनो ने गुम इंसान दर्ज कराया था ब्यौहारी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जिसका शव चचाई गांव में स्थित सोन नदी में पानी में उतारता मिला है पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर उसके शव को वहां फेंका गया है हालांकि पुलिस ने पूरे मामले पर बारीकी से पड़ताल शुरू की है।
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS