CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

बगहा, बगहा के भितहा थाना क्षेत्र में गंडक नदी पार करते समय बड़ा नाव हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार नाव पर कुल 6 लोग सवार थे, जो नदी पार कर दियारा क्षेत्र में जा रहे थे. नाव हादसे के बाद सभी लोग नदी की तेज धारा में समा गये !
फिलहाल स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ, जब नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई !
वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग परेशान हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि बचाव कार्य तेजी से जारी है।