करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तीनों अंतरराज्यीय चोरों से 11लाख 80 हजार रुपये की चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद
CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनारी चौकी पुलिस द्वारा चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सुंनारी चौकी क्षेत्र में मंगला माता तिराहे के पास तीन व्यक्ति दो मोटरसाइकिल लेकर बेचने जा रहे हैं । मुखविर की सूचना पर पुलिस के द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाया तभी दो मोटरसाइकिल आती दिखाई दी तो पुलिस को देख तीनों बदमाश मोटरसाइकिल से भागने लगे तभी पुलिस ने पीछा कर तीनों बदमाशों को पकडकर पूछताछ की तो तीनों गोलमोल जवाब देते नजर आए तब पुलिस को संदेह हुआ कि यह दोनों गाड़ियां चोरी की हैं पुलिस दोनों मोटरसाइकिलों सहित तीनों को थाना लेकर गई जब तीनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों मोटरसाइकिल चोरी की होना बताया और 16 अन्य मोटरसाइकिल कई स्थानों जैसे शिवपुरी,नरवर,ग्वालियर, झांसी एवं नासिक महाराष्ट्र से चोरी करना स्वीकार किया तथा पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से 16 अन्य मोटरसाइकिल बरामद की पुलिस ने आरोपियों से करीब 11 लाख 80 हजार रुपए की 18 मोटरसाइकिल बरामद कर चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड