एमपी के कटनी में हुआ बड़ा हादसा
कुरकुरे फेक्ट्री में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, माधव नगर थाना अंतर्गत इमलिया रोड स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में भयंकर आग से लाखों का नुकसान हुआ है। हादसे में फिलहाल किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। आग की खबर के बाद कलेक्टर अवि प्रसाद ने कटनी शहर से लगी माधवनगर इमलिया रोड पटाका दुकान के समीप स्थित नटराज धर्मकाटा के पीछे स्थित निजी नमकीन फैक्ट्री (नितिन ट्रेडर्स) में आग लगने की सूचना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाही कर 4 फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचा दिया गया था। इस दौरान कृषि उपज मंडी प्रांगण में कमीशनिंग कार्य हेतु मौजूद रहे एस.डी.एम कटनी राकेश चौरसिया और तहसीलदार आशीष अग्रवाल को तत्काल मौके पर पहुंचनें के कलेक्टर ने निर्देश दिए मौके पर माधव नगर थाना प्रभारी अपने बल के साथ मौके पर तैनात रहे ताजा जानकारी मिलने तक प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के कार्य की निगरानी कर रहे है।
कलेक्टर अवि प्रसाद स्वयं इस अगजनी की घटना की पल-पल खबर ले रहे है। पूरे घटना क्रम पर नजर रखकर आवश्यक दिशा- निर्देश दे रहे है । उन्होनें एस.डी.एम और नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल से भी इस संबंध में चर्चा की है। कलेक्टर ने सिहोरा, बरही, कैमोर सहित उन सभी स्थानों से फायर ब्रिगेड भेजने के संबंध में चर्चा की है। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया था.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड