मैहर न्यूज़
उच्च माध्यमिक शिक्षक 2023 में पद वृद्धि के लिए अभ्यर्थी सितंबर में करेंगे पद वृद्धि के आश्वासन तक महा आन्दोलन
CURATED BY – SHRINIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में सभी विद्यार्थिओं व् नागरिकों को शिक्षित करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की स्थापना की है . स्कूल शिक्षा विभाग सौपें गए दायित्वों का निर्वहन राज्य स्तर की कार्यालयों / संस्थानों के माध्यम से करता है . इन कार्यालयों में विभागाध्यक्ष की नियुक्ति की है - जिनमें लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल मध्य प्रदेश हेतु आयुक्त लोक शिक्षण को नियुक्त किया गया है।
लोक निर्देश निदेशालय ( डीपीआई ) विभाग , मध्य प्रदेश , राज्य की स्कूली शिक्षा के उत्थान पर ध्यान केंद्रित करता है और बच्चों को विशिष्ट ज्ञान , कौशल और मूल्यों से लैस करता है ताकि वे अच्छे इंसान और उत्पादक , सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बन सकें और जो कुछ भी उत्कृष्टता वे हासिल करना चाहें कर सकें। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा की लचर व्यवस्था को लेकर शिक्षकों की आपूर्ति में मई 2023 में 8720 पद पर भर्ती निकाली गयी थी जिसमें 3668 बैकलॉग तथा 5052 फ्रेश पद थे। 8720 पद दो विभागों स्कूल शिक्षा विभाग में 7591 तथा जनजाति शिक्षा विभाग में 1129 पद थे।
ये पद 16 बिषयों के लिए हैं जब 5052 पदों को sc st obc ews और जनरल में बंटटे हैं तो सभी केटेगरी में नाम मात्र के 2 से 3 पद आते हैं.
अगस्त 2023 में परीक्षा ली गयी थी जिसका परिणाम फरवरी 2024 में जारी जारी किया गया था
अभ्यर्थी पद वृद्धि के लिए भोपाल में 8 बार आंदोलन कर चुके हैं तथा दिल्ली में भी 9 अगस्त को एक बार आंदोलन कर चुके हैं.
अभ्यर्थियों की पद वृद्धि की माँग कोई नयी माँग नहीं है, पहले भी हुई है पद वृद्धि:
1. उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2018 में 17000 पद पर भर्ती निकाली गयी थी जिसमें 7000 पदों की पद वृद्धि हुई थी ।
2. माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2018 में 4000 पद पर निकाली गयी थी जिसमें 3000 पदों की वृद्धि हुई थी ।
3. प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 में 5000 पद पर भर्ती निकाली गई थी जिसमें 11000 पद की वृद्धि हुई थी ।
अब भोपाल में पद वृद्धि के आश्वासन तक नीलम पार्क में धरना देंगे। जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक रहेगा धरना।