CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
 
मैहर, आज दिनाँक 21 जून को शासकीय विवेकानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय मैहर में लोकप्रिय विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी जी ने जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय (राजा भैया) , प्राचार्य डाक्टर अरुण कुमार गौतम,सदस्य गण मे श्रीमती अंबिका वेरी जी,श्रीमती संतोष चौरसिया जी,राकेश गुप्ता जी, रवि सराफ जी,पी.के. मिश्रा जी सुशील खेट‌पाल,संतोष अग्रवाल,  डॉ. बीके गौतम जी कन्या स्कूल के प्राचार्य, प्रदीप पांडेय जी, दिलीप दुबे जी,रवींद्र सिंह आदि के साथ एक बैठक मीटिंग के रूप में कॉलेज मय स्टाफ स्टाफ के साथ की। आज की इस प्रथम मीटिंग मे महाविद्यालय के उत्थान एवं प्रगति हेतु एजेंडा बनाकर लिखित रूप से समिति के समक्ष प्रस्तुत कर समिति के सदस्यों के सुझावों के साथ कुछ बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमे जो भी प्रमुख समस्याएं है उनके निदान हेतु जन भागीदारी समिति, जन भागीदारी समिति के शिक्षकों के वेतन में 5% की वृद्धि की जाएगी। शासन से महाविद्यालय के  उत्थान हेतु आवश्यक प्रयास किया जाएंगे जैसा कि ज्ञात हो मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी के अथक प्रयास से जिला बनने पर शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय को पी एम कॉलेज एक्सीलेंस में सम्मिलित कर लिया गया है। जिसका शुभारंभ 1 जुलाई से हो जाएगा यह मैहर की धारा के लिए शिक्षा के विकास हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभार्थ कॉलेज साबित होगा इस कॉलेज में सभी संकाय के विषयों का अध्यापन कराया जायेगा। एक सुंदर पुस्तकालय  पर्याप्त पुस्तको के साथ बनाया जायेगा। जैसा कि ज्ञात हो मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी ने मैहर कालेज को छात्र छात्राओ के अध्यन हेतु आने जाने के लिए दो बस देने के लिए कहा था जिसका किराया अत्यन्त ही कम हो अर्थात 5 रुपये में (आना–जाना) हो। जिसे सभी छात्र छात्राएं दे सके।निश्चित यह बस की व्यवस्था होने से जो छात्र छात्राओ का आने जाने मे अधिकतम किराया प्रायवेट वाहनो से लगता था उसका निदान होगा। कालेज एवं जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सभी छात्र छात्राओ ने विधायक जी की इस पहल का स्वागत किया। आज जो मैहर कालेज को पी एम कालेज इक्सिलेंस की सौगात मिली है उससे सम्पूर्ण जिले में शिक्षा का गुणोत्तर सुधार होगा। इस मीटिंग पर सभी लोगो ने सार्थक सुझाव दिये। सभी लोगो का कालेज प्रबन्धन की तरफ से स्वागत किया गया। अंत मे आये हुए सभी लोगो का आभार प्रकट प्राचार्य डाक्टर अरुण कुमार गौतम जी ने किया।