CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, विगत 15 नवम्बर को मैहर जिले की अमरपाटन तहसील के ग्राम करही में अज्ञात सिर कटा हुआ शव मिला था जिसकी शिनाख्त कपड़ों के आधार पर रीवा जिला निवासी युवक के रूप में महज 6 घंटे के अंदर ही कर ली गयी थी । के पी वेकाटेश्वर राव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रीवा जोन, रीवा व श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रीवा क्षेत्र, रीवा की प्रेरणा व मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व में मैहर पुलिस को जधन्य अंधी हत्या के खुलासे में सफलता प्राप्त हुई। सुधीर कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, जिला मैहर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाक 16.11.23 को थाना अमरपाटन में ग्राम करही में किसी अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी । जिस पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई तथा मृतक के सिर की तलाश कराई गई । घटनास्थल का एफ एस एल टीम से निरीक्षण एवं डॉग स्कवाड़ से सर्चिंग कराई गई । शव की शिनाख्त हेतु निकटवर्ती थानों को सूचना दी गई तथा सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार किया गया । मृतक के परिजनो द्वारा शव की पहचान शैलेन्द्र तिवारी पिता राम बहोर तिवारी उम्र 23 साल निवासी जेरुका थाना चोरहटा जिला रीवा के रूप में की गई । अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना अमरपाटन , जिला मैहर में अपराध क्रमांक 660/23 धारा 302,201 भा . द . वि . कायम किया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर द्वारा सूक्ष्म विवेचना करने हेतु मुकेश कुमार वैश्य , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर , शिवकुमार सिंह , एस.डी.ओ.पी. अमरपाटन को निर्देशित किया गया एवं मृतक के सिर की तलाश हेतु दिनांक 17 एवं 18 नवंबर को भी लगातार सघन सर्चिंग की गई , जो घटनास्थल से लगभग 250 मीटर दूर कटा हुआ सिर बरामद करने में विवेचक निरीक्षक आदित्य सेन , थाना प्रभारी अमरपाटन को सफलता प्राप्त हुई । परिजनों से प्राप्त जानकारी , घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों , स्थानीय आसूचना सकलन और सायबर सेल सतना से प्राप्त तकनीकी इनपुट के विश्लेषण पर पाया गया कि दिनाक 15.11.2023 को कृष्णानंद उर्फ रजोल साकेत ने मृतक की हत्या करने के बाद सूरत गुजरात भाग गया है जिसे गिरफ्तार करने हेतु थाना अमरपाटन के उपनिरीक्षक आकाश के तत्काल नेतृत्व में टीम भेजी गई । सूरत पुलिस से संपर्क किया गया और उनके सहयोग से टीम द्वारा कृष्णानंद साकेत को अभिरक्षा में लिया गया । प्रारंभिक पूछताछ में उसकी संलिप्तता स्पष्ट होने पर थाना अमरपाटन लाया जाकर निरीक्षक , विवेचक ने विस्तृत पूछताछ की गई जिसमें पाया गया कि मृतक ने मोबाईल के रूपयों के लेन - देन पर कुछ माह पूर्व आरोपी से मारपीट कर बेईज्जत किया गया था जिसका बदला लेने के लिए ग्राम करही निवासी अपनी महिला रिश्तेदार के सहयोग से मृतक को घटनास्थल पर बुलाया और लाठी एवं बका से बार करके उसकी हत्या कर दी । मृतक की पहचान न हो सके इसलिए बका से कई बार प्रहार करके उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को ले जाकर पास निर्माणाधीन नहर की मिट्टी में गाड़ दिया । घटना में प्रयुक्त बका को भी कुछ दूरी पर छिपा दिया जो मेमोरेण्डम पर जप्त किया गया है इसके अलावा मृतक का मोबाइल और अन्य सामान करही निवासी उक्त युवती को दे दिया था जिसके स्पष्ट दवारा अन्य सामान नष्ट कर दिया गया । उक्त युवती द्वारा भी पूछताछ पर घटना में अपनी भूमिका को किया गया तथा घटनास्थल पर अपना मोबाईल जप्त कराया गया है । प्रकरण में धारा 25 वी आर्म्स एक्ट , 120 बी , भा.द.वि. बढ़ाया जाकर आरोपीगण को न्यायालय पेश किया गया है । इस प्रकार घटना के उपरांत आरोपी के लगभग 1,000 किलोमीटर दूर भाग जाने पर भी 03 दिनों में प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई , जिसके लिए पुलिस अधीक्षक मैहर द्वारा विवेचना में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को पुरुस्कृत भी किया जाएगा ।