CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, आम आदमी अपनी सुविधा हेतु उपयोग में लिया जाने वाला दो पहिया वाहन की आवश्यकता की पूर्ति के लिए लाखों रुपए खर्च कर एक अच्छी लिमिटेड एजेंसी जैसे होंडा ,हीरो एवं टीवीएस जैसे अन्य नामी एजेंसियों में जाकर दोपहिया वाहन खरीदने का निर्णय  लेता है। क्योंकि उसे विश्वास होता है कि इन लिमिटेड एजेंसी में हमे किसी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा लूटपाट का शिकार नही होना पड़ेगा। लेकिन हम नहीं जानते कि ये एजेंसिया जिन डीलरों को अपना वाहन की बिक्री की जिम्मेवारी देते है। वहां पर ग्राहकों को फ्री सर्विसिंग के नाम पर प्रिंट रेट से भी अधिक चार्ज दे कर भुगतान करना पड़ सकता है। क्योंकि ऐसा ही एक मामला मैहर में संचालित माहिका टीवीएस एजेंसी में ग्राहक के साथ हुई लूटपाट को लेकर प्रकाश में आया है बताया जाता है कि ग्राहक अपनी दो पहिया वाहन की दूसरी सर्विसिंग हेतु एजेंसी से फोन के दौरान गया तो सर्वप्रथम तो सर्विसिंग की सुविधा में कार्यरत कर्मचारियो का लापरवाही पूर्ण तरीके से अधिक समय के साथ सर्विसिंग करना तथा जब ग्राहक को बिल पेमेंट करना पड़ा तो प्रिंट रेट से भी अधिक का बिल देकर भुगतान कराया गया ग्राहक ने जब इसकी जानकारी कैश काउंटर में चाही तो वर्तमान में मिल का रेट लिस्ट अधिक बढ़कर आया है इसलिए आपसे अधिक चार्ज लिए जाने की बात कह कर बात को टाल दिया गया। जो कि ग्राहक की सुविधा के नाम पर भारी लूट है क्योंकि यह हर रोज हर किसी भी ग्राहक के साथ अधिक बिल भुगतान करने का धंधा बना हो सकता है यदि इसी तरह माहिका टीवीएस एजेंसी अपने ग्राहकों को प्रिंट रेट से भी ज्यादा चार्ज लेकर लूटपाट करती रही तो मैहर क्षेत्र में दौड़ रही टीवीएस की हर दो पहिया वाहनों के ग्राहकों को लूटपाट का शिकार होना पड़ेगा अतः मैहर पुलिस प्रशासन से यह निवेदन है कि माहिका टीवीएस एजेंसी के डीलर से उपयुक्त विषय को लेकर जांच करते हुए उचित कार्रवाई कर दंडित किए जाने की  कृपा करें।