CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पांढ़रवानी गार्डन रोड़ में निजी क्लीनिक में 26 जुलाई दिन शुक्रवार को 10 बजे से महावीर इंटरनेशनल शाखा लालबर्रा व बालाघाट द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया यह आयोजन स्व. फौजमल जी बोथरा एवं स्व. गौरव देवी बोथरा जी कि स्मृति में यह शिवीर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ श्रेयांश शर्मा नेत्र सर्जन, सरपंच अनीश खांन जी,वीर डॉ विवेक कारें,वीर नितिन शाखला,वीर अशोक जैन, विधायक प्रतिनिधि शैलेष केकती, बालाघाट से सलीम खान,केंम्प प्रभारी राजेन्द्र यादव संयुक्त रुप से उपस्थित हुए।
वहीं उक्त आयोजित शिविर में आस-पास ग्रामीण अंचलों से मरीज पहुंचे, तथा ओ पी डी  में 158  मरीजों की नेत्र जांच की गई। कुल 87मरीजों को चश्मा एवं दवाइयों का भी वितरण किया गाया,मोतिया बिंद के 30मरीज निकले।सभी मरीजों को दवा एवम आई ड्रॉप प्रदान किया गया है।