शाजापुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती का मनाया उत्सव
संत बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज का भव्य स्वागत, 5 क्विंटल फूलों की वर्षा
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, प्रदेश में मन रहे महर्षि वाल्मीकि प्रकटत्सव पखवाड़े के अंतर्गत कल शाजापुर में सभी समाज के लोगों द्वारा बस स्टैंड पर महर्षि वाल्मीकि जी जयति बड़ी उत्साह से मनाई गई जिसमें राष्ट्रीय संत परम पूज्य गुरुदेव बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज प्रमुख रूप से शामिल हुए कार्यक्रम में गुरुदेव बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने अपने भाषण में हिन्दू धर्म के सभी समाज के लिए सामाजिक समरसता का संदेश दिया और महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में गुरुदेव से मिलने ओर उनका स्वागत करने के लिए भारी भीड़ देखने को मिली संत शिरोमणि का राज्य सभा सदस्य बनने के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम शाजापुर जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ है कार्यक्रम में गुरुदेव पर 5 किवंटल फूलों की वर्षा की गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन पारछे प्रदीप सिंह दिखीत नगर पालिका उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी वरिष्ठ एडवोकेट नारायण प्रसाद पांडे पार्षद प्रेम यादव राजेश पारछे नेमिचंद जी पटेल संतोष जी घारवे दिनेश जी चावरे आसाराम जी कल्याण संजय गिरजे जितेन्द्र टांक आदि वाल्मीकि समाज के लोग ओर राजपूत समाज ब्राह्मण समाज आदि समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.