19 अक्टूबर को होगा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन
प्रदेश भर के पत्रकार होंगे शामिल, विशेष ट्रेन से पहुंचेगी प्रदेश कार्यकारी टीम
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, मध्य प्रदेश में प्रथम दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक सलभ भदौरिया दद्दा जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपूर्ण मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश, संभाग एवम जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर दद्दा जी द्वारा प्रदेश के सभी पत्रकारों के हित में जो सराहनीय कार्य किया जाता है वह प्रदेश के पत्रकारों के लिए बड़ा ही गर्व का विषय है। आगामी 19 अक्टूबर को मां शारदा की पावन पवित्र नगरी मैहर में एक दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन होने जा रहा है जिसमें मैहर जिले के अलावा आसपास के अन्य जिलों के सैकड़ो पत्रकार सम्मेलन में सम्मिलित होगे।
कार्य स्थल मैहर इन होटल में पहुंच कर प्रदेश कार्यकारी टीम ने किया निरीक्षण
मैहर जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर मैहर इन होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यकारी टीम के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मो. अली एवम अनिल त्रिपाठी ने मैहर इन होटल में पहुंच कर कार्यस्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मैहर जिला इकाई की बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मो अली एवम अनिल कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष मैहर एवम जिला इकाई के सभी पदाधिकारियो के साथ आवश्यक बैठक में आयोजित कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर मार्गदर्शन किया गया।
19 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन में भोपाल से मैहर प्रातः पहुंचेंगे प्रांता ध्यक्ष
प्रांताध्यक्ष जी का आगामी मैहर दौरा को लेकर मैहर जिला महासचिव बद्री पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि
19 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन में हमारे मुखिया दद्दा जी के साथ प्रदेश कार्यकारी टीम का आगमन स्पेशल ट्रेन में रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से दिनांक 18/10/24 को मैहर के लिए रवाना होकर दिनांक 19/10/24 को प्रातः मैहर पहुंचेंगे। जिनके स्वागत मे मैहर जिला इकाई के समस्त पदाधिकारी द्वारा पुष्प माला अर्पित कर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात हमारा जत्था स्टेशन से नियोजित होटल में पहुंच कर विश्राम के पश्चात कार्यक्रम में शामिल होगा।
सायं 3:00 तक होगा कार्यक्रम का समापन
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम का मुख्य दायित्व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्रीनिवास चतुर्वेदी (लल्लू महाराज) के देख रेख में सौंपा गया है। जिस कार्यक्रम के समय निर्धारण को लेकर लल्लू महाराज ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से सायं 3:00 बजे तक समापन किया जाएगा
कार्यक्रम के समापन के पश्चात नागौद के लिए रवाना होंगे प्रांताध्यक्ष
मैहर के पश्चात 20 अक्टूबर को ही सतना जिले के नागौद में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा जिस कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष सलभ भदोरिया कार्यक्रम के समापन के पश्चात मैहर से नागौद के लिए बाय रोड रवाना होकर कार्यक्रम में होंगे शामिल।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड