16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान 17 नवंबर, 2023 को एक ही चरण में होगा। मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 35 अनुसूचित जाति के लिए, 47 अनुसूचित जनजाति के लिए और 148 सामान्य सीटें शामिल हैं। राज्य विधानसभा के लिए कुल 5.6 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। वोटों की गिनती 3 दिसंबर 2023 को होनी है.

मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में मतदान शुरू हो गया. मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर जनता 2533 उम्मीदवारों के किस्म का फैसला करेगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ सीहोर में वोट डाला. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मजबूत लोकतंत्र और प्रदेश के विकास के लिए...मैंने वोट कर दिया है, आप भी अवश्य कीजिए' 

11-17-2023, 8:50 AM

11 खरगोन जिले की विधानसभा 185 मे 255 बूथ पर सुबह से मतदान शुरू हुआ, मतदान बूथ 96 पर जबरदस्त उत्साह देखने मे आया.

11-17-2023, 11:00 AM

मध्यप्रदेश में मतदान प्रतिशत में शाजापुर जिला दूसरे स्थान पर

विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए आज हो रहे मतदान में प्रातः 11.00 बजे की स्थिति में शाजापुर जिला का मतदान प्रतिशत 34.52 हुआ, जो पूरे मध्यप्रदेश में दूसरे स्थान पर है।