माधवनगर पुलिस ने चार शातिर चोरों को पकड़ा
लाखों के जेवर बरामद
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के माधवनगर पुलिस ने माधवनगर क्षेत्र में बीते दिनों हुई चार मकानों में हुई चोरी के मामले में तहकीकात करते हुए चार शातिर चोरों को पकड़ने में माधवनगर की पुलिस ने सफलता हासिल की है। पकड़े गए चोर आरोपी कटनी जिले मे माधवनगर की शुभ सिटी, दद्दा धाम सहित अन्य जगहो में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पकड़े गए चोरों के पास से लगभग साढे 03 लाख 50 हजार रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।
कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि माधवनगर थाना क्षेत्र दद्दाधाम ओर शुभ सिटी निवासी चार लोगों ने माधवनगर थाना के झिंझरी पुलिस चौकी में चोरी की वारदात के मामले fir दर्ज कराई थी, थाने में fir दर्ज होते ही माधवनगर की पुलिस ने इन चोर चोरों को पातासाजी करते हुए अरेस्ट किया है, अरेस्ट हुए चारों चोरों के पास से चोरी हुए 3 लाख 50 हजार रुपए के सोने चांदी के ज़ेवरात जब्त किया है। कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने यह भी बताया कि पकड़े गये चोरो ने पूछताछ के दौरान कटनी व सीमावर्ती जिला मैहर में भी चोरी की घटनाओ को अंजाम देने की बात कबूली है। आरोपियों के जिला कटनी में माधवनगर, कुठला, स्लीमनाबाद व जिला मैहर में आपराधिक रिकार्ड मिले है जिनके और भी आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे है।