CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनूपपुर, राजनगर क्षेत्र में माँ संतोषी कम्प्यूटर आई0टी0 ट्रेनिंग सेंटर राजनगर के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण एवं पुरस्कार प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप मे डॉ. सुनिल चौरसिया  (अध्यक्ष-डुमरकछार) विशिष्ट अतिथि के रुप मे श्री धनंजय सिंह (उपाध्यक्ष-बनगवॉ), श्री नरेंद्र देवांगन (कार्य परिषद  सदस्य- पंडित शंभू नाथ विश्वविद्यालय शहडोल), श्री अनुज पाण्डेय (समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिक), श्री पुष्पेंद्र प्रसाद त्रिपाठी (प्रधानाध्यापक-आदर्श उच्च० माध्य० विद्यालय राजनगर) की उपस्थिति मे विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शित किया गया। 
मंच का सफल संचालन अखंड प्रताप सिंह द्वारा किया गया
कम्प्यूटर स्किल सर्टिफिकेट टेस्ट सीजन-2  2024 के विद्यार्थियो का फाइनल प्रोग्राम भी था। जिसमे जूनियर ग्रुप के टॉप-10 मे 1. सुशांत सिंह पिता श्री अजय सिंह, 2. पलक मिश्रा पिता श्री राजेश कुमार मिश्रा, 3. प्रियांशी राव पिताश्री अमरनाथ राव, 4. निखिल गुप्ता पिता श्री शैलेंद्र गुप्ता, 5. दिव्या कुमारी पिता श्री गिरजा शंकर, 6. सत्यम कुमार प्रजापति पिता श्री दिलीप कुमार प्रजापति, 7. धनी पिता श्री गुड्डा, 8. गौरव कुमार साहू पिता श्री रमेश कुमार साहू, 9.राजवीर यादव पिता श्री रणजीत यादव, 10 कुलदीप यादव पिता श्री इंदल यादव और सीनियर ग्रुप के टॉप-10 मे 1. आफरीन अंसारी पिता मो० स्वाद अली अंसारी, 2. चांद खातून पिता मो० सफीक, 3. रिया कुशवाहा पिता श्री बृजेश कुशवाहा, 4. शिव शर्मा पिता श्री शिव शंकर शर्मा, 5. रितु कुशवाहा पिता श्री बृजेश कुशवाहा, 6. अंशिका कुशवाहा पिता श्री रमेश कुमार कुशवाहा, 7. श्रेया द्विवेदी पिता श्री अखिलेश द्विवेदी, 8.भूमि यादव पिता श्री रमेश यादव, 9. गरिमा बैगा पिता श्री मंगल प्रसाद बैगा, 10. लक्ष्मी चौधरी पिता श्री जगन्नाथ ने अपना नाम दर्ज किया।
जूनियर व सीनियर ग्रुप मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को संस्था द्वारा एक-एक डेस्कटॉप कम्प्यूटर का पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।
अनुराग कुमार विश्वकर्मा पिता श्री गिरजा विश्वकर्मा
और ओम कुमार सिंह पिता श्री योगेंद्र विक्रम सिंह स्कूल में पढ़ने की उम्र में इन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाने की योग्यता भी प्राप्त की उनके द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाने का प्रदर्शन काफी सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा इस योग्यता के प्रोत्साहन में संस्था के द्वारा इन  दोनों छात्रों को टीचिंग स्किल अचीवमेंट का अवार्ड प्रदान किया गया
पियूष राव पिता श्री अमरनाथ राव 10 वर्ष की उम्र में मात्र 3 दिन की पढ़ाई के आधार पर कम्प्यूटर स्किल सर्टिफिकेट टेस्ट सीजन-2  2024  3 महीने मे प्रशिक्षित किए गए कक्षा 6वीं से 12वीं तक के आधे से ज्यादा बच्चों को पीछे छोड़ इनसे ज्यादा अंक प्राप्त किया इस तरह की जिज्ञासा और उच्च प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर संस्था के द्वारा इस कक्षा 4थी के बच्चे को क्यूरियस एंड टैलेंटेड किड्स के अवार्ड से नवाजा गया
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर सुनील चौरसिया जी के द्वारा गरीब वर्ग के बच्चों एवं गृहणी महिलाओं को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षित करने के लिए संधान फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा संस्था को सहयोग प्रदान करने की घोषणा भी की गई 
वही  श्री नरेंद्र देवांगन जी के द्वारा संस्था को बेहतर बनाने और क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा का प्रसार करने के लिए सभी प्रकार से सहयोग प्रदान करने और आने वाले वर्षों में छात्रों के साथ गृहणियों को भी पाठ्यक्रम से जोड़े जाने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा। 
साथ ही इस तरह के बच्चो एवं युवाओं के प्रोत्साहन एवं ऊर्जावान समारोह से खुश होकर राजेश लाल सिंह जी (पूर्व जनपद बनगवां एवं जिला अध्यक्ष पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण परिषद) के द्वारा 10 छात्रों की पढ़ाई के लिए उनकी आधी फीस देने का ऐलान किया गया  
वहीं वार्ड नंबर 10 पार्षद संगीता सोनी जी पति अंबिकेश सोनी जी के द्वारा संस्थान व संस्थान के डायरेक्टर संजीव प्रजापति को उत्कृष्ट कार्य के लिए मंच पर नागरिक सम्मान के रूप में चांदी का स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।