माँ महाकाली भक्त मंडल ने निकाली पावागढ़ धाम यात्रा
आज 131 भक्त जाएंगे पावागढ़ धाम
CURATED BY –BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, आज शुक्रवार को महाकाली भक्त मंडल के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निकली पावागढ़ धाम यात्रा । ड्रा के माध्यम से चयनित 131 यात्री व आयोजक मंडल के सदस्य प्रातः 8.30 बजे आज़ाद चोक से यात्रा प्रारंभ करते हुवे नई सड़क बस स्टैण्ड होते हुवे स्थानीय मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुचें। जहाँ पर पूजन अर्चन के पश्चात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर पर पूजा-अर्चन कर पावागढ़ धाम के लिए रवाना हुवे।मां महाकाली भक्त मंडल शाजापुर के सेवादार राजकुमार शर्मा, ने बताया उक्त यात्रा पूर्णतः निशुल्क है ओर यह यात्रा का 14 वा वर्ष है। यात्रा में मुख्य रूप से रघुवीर सिंह पवार , क्षितिज भट्ट, अजय ढींगरा ,संजय शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, अशोक जाधव, प्रकाश सूर्यवंशी,प्रदीप जायसवाल, रोहित वर्मा, अनिल राठौर, दिलीप सोलंकी, संतोष,अखिलेश, कपिल भावसार,अजय वर्मा, आदि माँ के भक्त यात्रा में समीलित हुए।