CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आज शनिवार को कटनी शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिविल लाइन स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में सामाजिक बंधुओ द्वारा सर्वप्रथम  भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन किया गया एवं आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत सिविल लाइन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कि गणेश चौक, मघई मंदिर, जय दयाल रोड, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, झंडा बाजार, शेर चौक आज़ाद चौक, मिशन चोक होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही। समाजसेवी अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में 17 सितम्बर को भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन किया जाएगा। आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया जाएगा एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।