CURATED BY – PIYUSH AGRWAL | CITYCHIEFNEWS

खरगोन, भीकनगांव सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा नगर में 8 दीनी आयोजन के अंतिम दिन बाद आज भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शनिवार को ब्रह्मण समाज द्वारा शहर में विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष आनद शर्मा व सर्व ब्राह्मण युवा मंच के सदस्यो ने बताया कि यह यात्रा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई इस यात्रा नगर के गायत्री मन्दिर बस स्टैंड से शुरू हुई जो मेंनरोड, गांधी चौक, छोटा चौराहा, झिरन्या रोड, मंडी रोड कालका मन्दिर चोक सही नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल नगर परिषद पहुची।
इस दौरान यात्रा का अनेक सामाजिक संगठनों ने जगह - जगह स्वागत मंच लगा कर  स्वागत किया व जलपान की व्यवस्था की बस स्टैंड पत्रकार संघ थाने के सामने बीजेपी कार्यकर्ता बड़े चोराहे पर मराठा समाज मार्केटिंग सोसायटी पर ठाकुर परिवार शंकर मंदिर पास स्वामीविवेकन्द ग्रुप आदि समाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।