कटनी में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागु
पूर्व लोक निर्माण विभाग में हुए तबादले
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व लोक निर्माण विभाग में तबादले को लेकर बवाल मच गया है। जिले के प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर को पद से हटाकर मंडला में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन अधिकारी शारदा सिंह को कटनी का प्रभार सौंपा गया मंडला से आई प्रभारी अधिकारी ने रात लगभग 11:00 बजे रातों-रात कार्यालय में आकर प्रभार तो ग्रहण किया लेकिन इसको लेकर अब विवाद की स्थिति बनी हुई है। देर रात नवागत कार्यपालन यंत्री के पदभार ग्रहण करने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। कटनी में पदस्थ रहे कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर के द्वारा माधव नगर थाने में जो शिकायत है की गई है उसमें बेहद ही गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि महिला अधिकारी ने देर रात कुछ गुंडो के साथ कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का ताला तोड़ा। सीसीटीवी कैमरा को नुकसान पहुंचाया और चोरी छुपे पदभार ग्रहण कर लिया। पूरे मामले की जांच करने को लेकर हरि सिंह ठाकुर ने माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि महिला अधिकारी के द्वारा पुलिस जांच में सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा। पुलिस का सहयोग करने के बजाय महिला अधिकारी गुमराह करती नजर आ रही हैं।
गायब हो गए नगद और आवश्यक दस्तावेज
कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर द्वारा माधव नगर थाने में शिकायत करते हुए कहा गया है कि मेरी बिना सहमति के कार्यालय का ताला तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया गया है मेरे कार्यालय में कुछ आवश्यक दस्तावेज रखे थे। इसके साथ ही दराज में 50 हजार भी एलआईसी की किस्त जमा करने के लिए रखे हुए थे। जिनका कोई अब तक पता नहीं है। कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी इस पूरे मामले को लेकर माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है। वही इस मामले को लेकर जो भी तत्व सामने आएंगे उनके विरोध कार्यवाही की जाएगी।