विस चुनाव को लेकर एक्टिव हुई LJP (R)
गांधी मैदान में बड़ी रैली करेंगे चिराग पासवान; डेट का भी किया एलान
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव हम सब एकजुटत होकर लड़ेंगे और बड़ी जीत हासिल करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि नवंबर के महीने में उनकी पार्टी के तरफ से एक बड़ी रैली राजधानी पटना में की जाएगी।
चिराग पासवान ने कहा कि 28 नवंबर को गांधी मैदान में पार्टी की रैली करने की जाएगी। इसमें यह भी बताया जाएगा कि बीते लोकसभा चुनाव में जीत के लिए विपक्षी दलों ने हर हथकंडे अपनाए, झूठ भी बोला फिर भी जनता हमारे साथ है और हमारे साथ ही रहेगी।
उधर, चिराग पासवान ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कभी आरक्षण तो कभी संविधान को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का काम विपक्ष ने किया। इसका असर कई लोगों पर हुआ। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों का चुनाव परिणाम इसका उदाहरण है। लेकिन, बिहार में इसका कुछ असर नहीं हुआ और न ही आगे कभी होगा।