बिहार में कहर बरपा रही आकाशीय बिजली
6 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से झुलसे
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
आकाशीय बिजली गिरने से बेतिया में एक महिला की मौत हो गई है और एक तीन वर्षीय बच्ची झुलस गई है. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी. तभी बारिश होने लगी और घर पर ही ठनका गिर गया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक 3 वर्षीय बच्ची झुलस गई, जिसका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है.
मोतिहारी के तुरकौलिया में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई. चरगाहा पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित परशुरामपुर गांव का निवासी किशोर खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ने गया था. वहीं रोहतास में भी आकाशीय बिजली ने एक की जान ले ली. बक्सर में 3 की मौत हुई है. जिले के सोनवर्षा ओपी के मणिया और सारा में आंधी-पानी में आम चुनने के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर दो बच्चों व एक युवक की मौत हो गई. साथ ही दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड