थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया की विवेचना से आरोपी को आजीवन कारावास
जमीन विवाद को लेकर बडे भाई ने छोटे भाई की कर दी थी हत्या
अलीराजपुर, थाना नानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बामण्टा में घटना दिनांक 20/06/2022 के रात्री करिबन 09.00 बजे आरोपी नानसिह उसके घऱ से मां-बहन की नंगी-नंगी गालियां देकर अपने छोटे भाई मृतक अमनसिह से बोल रहा था, कि तेरे पास जमीन ज्यादा है तो मृतक ने अपने बडे भाई आरोपी नानसिह को गालीयां देने से मना किया तो आरोपी नानसिह घर से हाथ में फालिया लेकर मृतक के घर के सामने आया एवं मृतक अमनसिह को बोला कि तु ज्यादा बोलता है आज तुझे जान से खत्म कर देता हुं, कहकर जान से मारने की नियत से फालिया मारा जो मृतक अमनसिह की गर्दन मे उल्टे हाथ तरफ लगा, जिससे अमनसिह को खुन निकलने लगा और अमनसिह वहीं जमीन पर गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई फरियादी कि रिपोर्ट पर आरोपी नानसिह भयडीया पिता भुवान भयडीया भीलाला उम्र 29, निवासी पुजारा फलिया ग्राम बामन्टा के विरुध्द थाना नानपुर पर अपराध क्र. 260/22 धारा 294,302 भादवि का पंजीबध्द कर.