लीकेज गैस टंकी ने पकड़ी आग, तीन लोग झुलसे
Two are undergoing treatment in the district hospital, one referred to Bhopal
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, सारंगपुर के समीप ग्राम आमखेड़ा में चाय बनाते समय गैस टंकी लीकेज होने से उसमें आग लग गई। जिसमें तीन लोग झुलस गए। परिजनो बताया कि घर में ही दो लीटर डीजल भी रखा हुआ वह भी आग की चपेट में आ गया। जिससे आग की लपटों ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सारंगपुर के समीप स्थित गांव आमखेड़ा में एक घर में चाय बनाने के दौरान अचानक गैस टंकी लीकेज हो गई। जिससे उसमें आग लग गई। जब यह हादसा हुआ उस समय चार व्यक्ति घर में मौजूद थे, जिसमें से तीन आग की चपेट में आएं और झुलस गए। परिजन तीनों को उपचार के लिए सारंगपुर सिविल अस्पताल में ले गए जहां से उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया था। शाजापुर जिला अस्पताल से संतोष पिता शंकरलाल को गंभीर अवस्था में भोपाल रैफर किया गया। जबकि जितेंद्र पिता केसर सिंह और अर्जुनसिंह पिता केसर सिंह निवासी आमगड़ा को सारंगपुर अस्पताल से शाजापुर के जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर उन दोनों का उपचार जारी है। परिजनों ने बताया घर में चाय बना रहे तभी टंकी लीकेज हो गई और उसने आग पकड़ ली। घर में दो लीटर डीजल भी रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग तेजी से फैलने के कारण तीन लोग चपेट में आ गए और झुलस गए।