लक्ष्मण को शौच का गंदा पानी रोकना पड़ा महंगा, सरपंच ने गांव समाज से किया बंद
कलेक्टर डॉ गिरीश मिश्रा ने कहा समाज से बंद करने वालों पर होगी एफआईआर दर्ज
CURATED BY – SHARAD DHANESHWAR | CITYCHIEFNEWS
बालाघाट, बालाघाट जिले कि लालबर्रा जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हनी में निवासरत लक्ष्मण तुमसरे व उसके परिवारवालों को निजी जमीन से शौचालय का गंदा पानी कि निकासी को लेकर विरोध करना बहुत भारी पड़ गया है सरपंच बासुंतराव ढबाले व उसके साथियों के द्वारा आवेदक व उसके परिवारवालों को विरोध करने पर गांव समाज से बंद कर दिया गया है। जिस वजह से लक्ष्मण तुमसरे व उसके परिवारवालों को गांव में किसी भी तरह से सहयोग नहीं किया जा रहा है ना ही उसको किसी भी कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है।
जिसकी शिकायत आवेदक लक्ष्मण तुमसरे ने पुनः कलेक्टर जनसुनवाई में 2/7/2024 को कलेक्टर से कि और न्याय कि गुहार लगाते हुए सरपंच व उसके साथियों पर कार्यवाही कि मांग कि है।
वहीं आवेदक कि शिकायत पर लेख है कि आवेदक स्वयं कि निजी जमीन पर वर्षों से निवासरत है तथा शौचालय का गंदा पानी कि निकासी को लेकर विरोध करते हुए आ रहा था जिस पर पुर्व में 13 जून को शिकायत पर राजस्व अमला व पुलिस प्रशासन मौका स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही भी किये थे तथा शौचालय का गंदा पानी निकासी को लेकर मना करें थे लेकिन सरपंच ने उसी दिन ही पंचायत में गांव वालों कि अलग से बैठक लेकर लक्ष्मण तुमसरे व उसके परिवारवालों को गांव समाज से बंद करवा दिया तथा 22 जून को पुनः गांव वाले एकत्रित हुए जहां पर लालबर्रा तहसीलदार सजंय बारासकर, हल्का पटवारी, पीसीओ व पुलिस प्रशासन व गांव वाले मौजूद रहे उनकी मौजूदगी में ही सरपंच ने दबाव पुर्वक जबरदस्ती नाली बनवा दिया जिससे शौचालय का गंदा पानी मेरे घर के अंदर से जा रहा है। जिससे परिवार वाले परेशान हैं तथा जानवरों को भी खतरा है।
न्याय पाने लगातार कर रहा शिकायत,अब तक नहीं मिला न्याय
ज्ञात हो कि आवेदक लक्ष्मण तुमसरे के द्वारा न्याय पाने के लिए शिकायत पे शिकायत किये जा रहा है लेकिन अभी तक उसको न्याय नहीं मिल पाया है वहीं शिकायतकर्ता के अनुसार 24/5/2024 को श्रीमान कलेक्टर महोदय बालाघाट व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को गई तथा 11/6/2024 को श्रीमान कलेक्टर महोदय को जनसुनवाई में शिकायत कि गई थी व सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसका शिकायत क्रमांक 2724 3317 है वहीं पुनः न्याय कि गुहार कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदक लक्ष्मण तुमसरे के द्वारा किया गया है। अब देखना है कि क्या आवेदक को न्याय मिलता है या नहीं क्या अनावेदक पर कार्यवाही होती है या नहीं क्या आवेदक लक्ष्मण तुमसरे व उसके परिवारवालों को गांव समाज में शामिल किया जाएगा क्या शौचालय का गंदा पानी कि निकासी बंद होगी क्या गांव समाज से बहिष्कृत करने वालों पर फिर एफआईआर दर्ज होगी।
इनका कहना है।
मैंने निजी जमीन पर शौचालय का पानी निकासी को लेकर विरोध किया था जिस पर सरपंच व अन्य लोगों के द्वारा मुझे व मेरे परिवार वालों को गांव समाज से बंद कर दिया गया है मेरे घर पर पांच से छः घरों का शौचालय का गंदा पानी आ रहा है।जिसकी शिकायत आज कलेक्टर से कि गई है और पहले भी कि जा चुकी है अभी तक मुझे न्याय नहीं मिला है हमें किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जा रहा है।
लक्ष्मण तुमसरे शिकायतकर्ता
पहले भी तहसीलदार गये थे इनकी प्राइवेट जमीन पर पानी की निकासी हो रही थी अभी डिजाल नहीं हुआ है हमने टीएल मार्क करके एसडीएम को पहुंचाये है यदि गांव समाज से बंद किये होंगे तो एफआईआर दर्ज होगी।