CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWSलालबर्रा, लालबर्रा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही करते हुए महिला के कब्जे से मादक पदार्थ एक किलो गांजा पकड़ने में सफलता प्राप्त कि है। जानकारी अनुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालाघाट,अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बालाघाट द्वारा जिले मे अवैध रुप से मादक पदार्थ विक्री करने वालो पर अंकुश लगाने एवं पकड़कर कार्यवाही करने को निर्देश दिए थे ।

दिए निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय वारासिवनी के मार्गदर्शन मे लालबर्रा पुलिस द्वारा दिनांक 08.02.2025 को  विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर दबिश कार्यवाही एवं सूचना तस्दीक हेतु तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया जो दबिश कार्यवाही करते हुए संदेही राखी पति भरत सराठे जाति नाई उम्र 20 साल निवासी जनता नगर सिवनी हाल मुकाम प्रशांती लान के पास मानपुर लालबर्रा के कब्जे से थैली में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 01 किलो 380 ग्राम कीमत करीबन 18000 रुपये को पकड़कर जप्त करने और आरोपिया को गिरफ्तार कर जेल भेजने में लालबर्रा पुलिस को सफलता मिली है । 

आरोपिया से पूछताछ पर पुलिस मामले से जुड़े रैकेट पर काम करते हुए अन्य आरोपियों की सघन तलाश कर रही है शीघ्र ही पूरे रैकेट का खुलासा कर गिरफ्तारी की जाएगी।

सराहनीय भूमिका
वहीं उक्त कार्यवाही में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी उनि.सुनील चतुर्वेदी,उनि वैशाली उइके, सउनि विजय़ बिसेन,आर हेमन्त बिसेन,म.आर कंचन बिंझाड़े सहित अन्य सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।