उत्कृष्ट कार्य के लिए लालबर्रा थाना प्रभारी हेमंत नायक हुए सम्मानित
शुभचिंतकों ने भी शोसलमीडिया के माध्यम से दि बधाई
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, थाना लालबर्रा में प्रभारी थाना प्रभारी के रूप में इमानदारी से सेवा दे रहे हेमंत नायक को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नवागत जिलाधीस मृगाण मीणा जी ने सम्मानित किए हैं। जैसे ही थाना प्रभारी श्री हेमन्त नायक जी को समन्नीत किये जाने कि जानकारी लगी शुभचिंतकों के द्वारा शोसलमीडिया के माध्यम से बधाई दि गई है।
जानकारी अनुसार थाना प्रभारी हेमंत नायक ने लालबर्रा थाना में 10 फरवरी 2024 को लालबर्रा थाने कि कमान संभाली है तथा थाना क्षेत्र में अनेक गांव शामिल होने कि वजह से कार्यक्षेत्र बहुत बड़ा हैं तथा थाना में सीमित कर्मचारी भी हैं, इन सब के बावजूद भी उनके द्वारा लगातार सेवाएं दि गई, अपराधियों पर लगातार कार्यवाही कि जा रही है,अवैध कामों पर अंकुश लगाने में वे सफल रहे हैं, इन सभी कामों को देखते हुए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया है।