लालबर्रा पुलिस ने हत्यारे पति को 48 घंटे में किया गिरफ्तार....
शराब को लेकर हुए विवाद में पत्नी कि कुल्हाड़ी मारकर ली थी जान
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, लालबर्रा पुलिस ने पत्नी कि कुल्हाड़ी से निर्मम तरीके से हत्या करने वाले पती को 48 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कि है। वहीं जानकारी अनुसार दिनांक 25 सितंबर को शाम के समय ग्राम धारावासी से महिला की हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी लालबर्रा पुलिस तथा फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचे जहां मृतिका कविता कारसर्पे उम्र 34 साल खून से लथपथ मृत अवस्था में थी जिसे कुल्हाड़ी से सिर एवं शरीर में वार किया गया था मृतिका की देवरानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वहां शाम 4:00 बजे के लगभग काम करके अपने घर जा रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले जेठ मदनलाल का लड़का रिहान जोर जोर से अपने घर के बाहर रो रहा था दरवाजा अंदर से बंद था तब मेरे पति ने उपर चढकर दरवाजा खोला हम सब जैसे ही अंदर गए तो किचन से मेरे जेठ मदनलाल निकलकर भाग गए किचन में जाकर देखा तो जेठानी कविता कारसर्पे मृत अवस्था में पड़ी थी रिपोर्ट पर आरोपी मदनलाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 429/24 धारा- 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण हत्या जैसे गंभीर एवं सनसनी खेज प्रकरण का होने से पुलिस अधीक्षक बालाघाट महोदय श्री नगेंद्र सिंह (भा पु से) ने उत्कृष्ट अनुसंधान तथा फरार अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट विजय डाबर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वारासिवनी श्री अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालबर्रा हेमंत नायक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर निरंतर फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर छुपे हुए आरोपी को धरावासी पहाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शराब पीने का आदी है एक बार इसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी इलाज में भी बहुत पैसा लग गया था शराब की आदत को लेकर रोज पत्नी कविता से लड़ाई झगड़ा होता रहता था घटना दिनांक को ज्यादा बहस होने से पास में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर में जोर से वार कर हत्या कर दी।
वहीं उक्त कार्यवाही में प्रमुख रूप से हेमंत नायक थाना प्रभारी लालबर्रा, महेंद्र बघेल उप निरीक्षक, शशांक राणा उप निरीक्षक, वैशाली उइके उप निरीक्षक, हेमंत बिसेन आरक्षक, गोविन्द तोमर आरक्षक सहित अन्य सभी पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड