CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाको में युवा पीढ़ी और आने वाली नस्लों को बर्बाद करने का काम का मानो तथाकथित जनप्रतिनिधियों के जिम्मे ही है वरना दूसरे प्रदेश और देश में हुई घटनाक्रम के विरोध में सफेदपोश कलफदार कुर्ता तान चौक चौराहे पर जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे बुलंद करते नज़र अजय करते है लेकिन सट्टेबाज़ी और जुआ से बर्बाद हुए जारही युवा पीढ़ी को खुली आँखों से बर्बाद होते जिले के जनप्रतिनिधि देख रहे है इसके केवल और केवल दो ही मायने है या सामाजिक बुराई जुआ और सट्टेबाजी के धंधे में साझेदारी है अथवा राजनितिक दुशाला ओढ़े जनप्रतिनिधियों का पानी हुआ जा रहा खून जनता के लिए आवाज उठाने का माद्दा नहीं जुटा पा रहा है तभी तो आपराधिक गतिविधिया इलाके में संचालित है और किसी के कान में जो नहीं रेंग रही है हालकि अब ग्रामीण इलाको से महिलाओ ने यही सामाजिक बुराई के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है, शुक्रवार जब एक ग्रामीण महिला इस धंधेबाजो की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची तो हर कोई इस बढे कदम की तारीफ़ करते नज़र आया।
दरअसल महज चंद मिनट की दूरी वाला राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थापित ग्राम जमुई जहा से खाकी और खादी ने गुजरे सवाल ही नहीं उठता लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है कि जुआ सट्टा से लेकर इन दिनों जगह-जगह इस आदर्श ग्राम में अवैध शराब की न जाने कितनी पैकारी संचालित भी है, जहा एक तरफ शराब ठेकेदार व संबंधित विभागीय अफसर  की साठगांठ से छोटी-छोटी दुकानों में शराब की बिक्री कराई जाती है। ग्रामीणों ने शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए शुक्रवार को कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि जमुुई के कुछ प्रभावशाली लोगों के माध्यम से असामजिक तत्वों को सरंक्षण प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही जगह-जगह शराब व नशीली दवाइयों की बिक्री कराई जाती है।
जरा टटोली जाय यहां नब्ज......
जहा एक तरफ असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चौबीसो घंटे पुलिस मसक्कत करते है और ऑफ दा रिकॉर्ड मिली छूट का ही नतीजा है जो जमुई में सड़क किनारे बस स्टैंड के आसपास चाय पान की दुकानों में मांस, मछली व अंडे की दुकानें संचालित हो रही है। वहीं इन्हीं दुकानों में अवैध अहाता संचालित होता है। घरों व दुकानों से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री की जाती है। शिकायत में बताया कि शराब ठेकेदार स्वयं चाय पान की दुकानों में शराब पहुंचाते और महंगे दामों में बिकवाते हैं। वहीं आवास उठाने वाले को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। 28 मई को गांव के एक युवक को फंसाया गया है। जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक युवक के घर आकर 1 लाख रुपए की मांग की नहीं देने पर झूठे केस में फंसा दिया। ग्रामीणों ने एसपी व कलेक्टर से गांव से नशा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
जुआ, सट्टा का कारोबार भी जोरों पर
जमुई के प्रभावशाली लोगों के माध्यम से जुआ व सट्टा का कारोबार भी धड़ल्ले से संचालित किया जाता है। गांव के आसपास सूनसान इलाके में जुआ फड़ संचालित होता है। जहां कोयलांचल क्षेत्र के अलावा उमरिया, अनूपपुर व आसपास के लोग दाव लगाने पहुंचते हैं। बीते दिनों सोहागपुर पुलिस ने दबिश देर जुआड़ियों को गिरफ्तार भी किया था। जिसमें कई नामचीन लोगों के नाम सामने आए थे, वहीं कुछ रसूखदारों का नाम पुलिस ने उजागर ही नहीं किया था। वही सुगबुगाहट है की सनपाल नामक सट्टेबाज़ की मिलकियत चुनिंदा लोगो का कद बढ़ने में जुटी हुई है, शहडोल में सटोरिये जुआड़ियों का सीधा सीधा संपर्क जिम्मेदारों के आला अधिकारियो से है अब ऐसे पड़ताल की जरुरत है कौन कितने में और कब बिका।सूत्रों के मने तो लक्समी पुत्र के मोबाइल व्हाट्सअप कलिंग के रिकॉर्ड खंगाली जाये तो लालफीता से लेकर दो सितारो तक के हाँथ इस कारोबार में काले नजर आएंगे, मामले में जानकारी यह भी है हफ्ता, महीना मंबई सट्टाबाजार की तर्ज में बंधा हुआ है, कार्यवाही में प्रकरण के नाम पर सीधी डील की जाती है हॉल में ही 35 -20  की चर्चा जोरो में है, यह तब हो रहा है जब जिले के कप्तान तथाकथित वर्दी धरियो को उपकृत कर ईमानदारी और कर्तब्य परायणता के लिए कंधे में एक और सितारा लगा चुके है बावजूद देश भक्ति जनसेवा के मायने इन्होने खुद ही बदल डाले है जानकारों की माने थाने के एक परमामेंट दलाल ने सट्टेबाजी के उक्त प्रकरण में डील तय होने के बाद मिष्ठान वितरण किया गया था अब इस मामले में भी कोई तमगा इनको मिलना चाहिए।