शुजालपुर में आयोजित होने वाले लाडली बहना सम्मेलन
आगामी कार्यक्रम तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, 12 अप्रैल को शुजालपुर में आयोजित होने वाले लाडली बहना सम्मेलन में पधार रहे प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के आगमन की तैयारियों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु रविवार को भाजपा कार्यालय पर नगर मंडल की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि अभी जिले बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्ट 2 चल रहा है। हमारे बूथ पर कार्य करने वाली बूथ समिति और पन्ना समिति का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। काम बड़ा है लेकिन कार्यकर्ताओ को इस काम को पूरा करना है, क्योंकि आने वाले चुनाव में हमे घर घर कमल खिलाना है। हमारी बूथ समिति और पन्ना समिति आने वाले चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि 12 अप्रैल को शुजालपुर में मप्र की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना योजना का लाडली बहना सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पधार रहे हैं। हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस सम्मेलन में अधिक से अधिक बहने शामिल हो ताकि मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस अभूतपूर्व सौगात का हम धन्यवाद दे सकें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर ने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को ज्योति बा फूले और 14 अप्रैल को डा भीमराव अम्बेडकर जयंती हमे बूथ पर मनाना है। बैठक में जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी रामप्रसाद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा, जिला मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव, श्रद्धा नागर, जिला सोशल मीडिया संयोजक उत्कर्ष सिसोदिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा, जिला सहकार्यालय मंत्री रमेश चमन, दीपक वर्मा भी मंचासीन थे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री अंकित आचार्य ने किया तथा आभार नगर महामंत्री अर्पित परिहार ने माना। इस अवसर पर नगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।