एमपी के कटनी में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
कोतवाली पुलिस ने झारखंड के युवक को पकड़ा, कार में मिले 1 लाख 21000 नगद
Curated by – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता का पालन करने प्रशासन शक्ति से पालन कर रहा है तो वहीं पुलिस के द्वारा भी जगह-जगह चेकप्वाइंट बनाकर वाहनों की जांच करते दिखाई पड़ रही है।
कटनी जिले के एसपी अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन पर कोतवाली टीआई के द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकप्वाइंट तो बनाए गए हैं जिस पर आज कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है और एक झारखंड के युवक की कर से 1 लाख 21 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नगद राशि को जप्त कर लिया गया है और विवेचना की जा रही है लगातार हर चेक प्वाइंटों पर पुलिस मुस्तैद है और इसी तरह वाहनों की जांच की जा रही है क्योंकि चुनाव आचार संहिता पर 49000 से ज्यादा नगद राशि आप कहीं ले जा नहीं सकते अगर ले जा रहे हैं तो उसका उत्तर दिखाना पड़ेगा लेकिन डाटा नहीं होने पर पुलिस पैसों को जप्त करले की जिसकी कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली टीआई आशीष शर्मा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि चेकप्वाइंट पर एक गाड़ी को रोका गया कर पर झारखंड का युवक सवार था जिसकी कर की चेकिंग करने पर बैंक से एक लाख एक 21000 नगद बरामद हुई पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिस पर जप्त की कार्रवाई की गई है और चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराया जा रहा है।