CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, नगरीय निकाय के वार्ड क्रमांक 24 स्थित शक्ति बिहार कालोनी में कोल्हामाई मंदिर पर नगर निगम द्वारा लगाया गया फुहारा पिछले लगभग 2 माह से बंद है, पुजारी द्वारा बार-बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के जिम्मेवार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे, वॉर्ड पार्षद से भी कहा गया लेकिन वह भी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, स्थिति यह है कि बंद पड़े फुहारे में पानी भरा हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में डेंगू व मच्छर पनप रहे हैं, जो क्षेत्रीय रहवासियों को महामारी को खुला निमंत्रण दे रहे हैं, यहां मंदिर में दर्शन करने पूरे दिन पब्लिक आती है और बच्चे भी खेलते हैं, लेकिन इस जटिल समस्या का समाधान करने किसी के पास कोई समय नहीं या यूं कहेंगे इसका कोई माई बाप ही नहीं।