CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी में पुलिस कप्तान अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एक तरफ जहां आपराधिक तत्वों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ गंभीर वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है। रंगनाथ नगर के बाद अब एनकेजे थाना क्षेत्र में भी कल चाकूबाजी की वारदात घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरवारा वार्ड नंबर 4 में कल दोपहर शराब पीने के दौरान आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवक के सीने में गंभीर चोट आई है। उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम हिरवारा के वार्ड नंबर 4 निवासी 26 वर्षीय ललित दाहिया पिता केशव दाहिया को गांव के ही मनीष यादव गोलू नामक युवक नें चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू ललित के लेफ्ट कंधे पर लगी है। घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहाँ पर उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक अपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके विरूद्ध करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।