CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, भारतीय जनता पार्टी द्वारा इमलिया घाट में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें राहुल सिंह, अध्यक्ष म.प्र वेयरहाउसिंग कारपोरेशन, दशरथ सिंह पूर्व मंत्री म.प्र,  रमन खत्री पूर्व महामंत्री के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

इमालिया घाट मे वीरेंद्र सिंह लोधी (अध्यक्ष कांग्रेस किसान मोर्चा) ने 200 से अधिक साथियो के साथ बलवान सिंह एवं कुशवाहा समाज के 50 से अधिक युवाओ ने कांग्रेस छोडकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है , दमोह भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया और राहुल सिंह, दशरथ सिंह ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया सबका साथ, इमालिया घाट में आयोजित आम सभा को संबोधित किया ।क्षेत्र वासियो के आत्मीय स्वागत ने नई ऊर्जा से भर दिया। सभा मे उपस्थित ग्रामीण जनो, कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। धरमपुरा वार्ड के सैकड़ो युवा वार्डवासियो ने  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।