किड्स केयर स्कूल ने मनाया 30वां वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव
नन्हे-मुन्नों की अद्भुत प्रस्तुतियों से सजा समारोह
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, किड्स केयर हायर सेकेंडरी स्कूल ने मनाया 30 वां वार्षिक सांस्कृतिक समारोह सुगंध संस्कृति की महक। नन्हे मुन्ने बच्चों ने मंच से दी आकर्षक प्रस्तुतियां। तिलक कॉलेज रोड स्थित किड्स केयर हायर सेकेंडरी स्कूल ने अपना 30 वां वार्षिक सांस्कृतिक समारोह सुगंध संस्कृति की महक का आयोजन धूमधाम से किया। समारोह की मुख्य अतिथि कटनी तहसीलदार नेहा जैन एवं विशिष्ट अतिथिऊ में कटनी बीआरसी मनोज गौतम, मुस्कान फाऊंडेशन डायरेक्टर श्रीमती मंजूषा गौतम मौजूद थी।नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने सामाजिक संदेश देने और देशभक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मंच से बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से उनका मनोबल बढ़ाया। विद्यालय डायरेक्टर ऐरावत आकाश एवं श्रीमती कात्यानी ने बताया कि यह स्कूल का यह 30 वां वार्षिक समारोह था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिमाओं प्रतिभाओं में निखार आता है। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक गण भी मौजूद थे।