एमपी के पन्ना में आगामी त्यौहारों (अक्षय तृतीया, ईद, परशुराम जयंती) को दृष्टिगत रखते हुये
पुलिस कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई शांति समिति की मीटिंग
Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, कलेक्टर पन्ना श्री संजय मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना की उपस्थिति में आगामी त्यौहारों (अक्षय तृतीया, ईद, परशुराम जयंती) को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पन्ना में शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान कलेक्टर पन्ना द्वारा आगामी त्यौहारो को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये मनाये जाने की अपील की गई । एवं मीटिंग के दौरान कलेक्टर पन्ना द्वारा आगामी त्यौहारों के समय समुचित प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से जारी रखने हेतु संबंधित विभागों के विभाग प्रमुखो को उचित दिशा निर्देश दिये गये । इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मीटिंग को संबोधित करते हुये बताया गया की आगामी त्यौहारो में आयोजित शोभायात्रा/ बाइक रैली निर्धारित समय सीमा एवं निर्धारित रूट के अनुसार ही आयोजित की जावें । रैली/ शोभायात्रा के दौरान ऐसे नारों/गानो का प्रयोग न किया जाये जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो । इसके अलावा पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा शांति एवं कानून व्यस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल की उपस्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुये आम लोगो से भी उनके सुझाव साझा करने की अपील की गई । कलेक्टर पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा आम लोगो से अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति वर्तमान समय में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट को न ही वायरल करे एवं न ही ऐसी पोस्टो को लाइक अथवा कमेन्ट करें । शांति समिति की मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह, नवागत एस.डी.एम. पन्ना श्री अशोक अवस्थी , रक्षित निरीक्षक पुलिस पन्ना श्रीमती देविका सिंह बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरुण कुमार सोनी नगर पालिका सी.एमओ श्री शशि कपूर गडपाले, शहर काजी, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । मीटिंग के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह द्वारा शांति समिति की मीटिंग में शामिल होने वाले सभी अधि0/ कर्मचारियों सहित पत्रकार बंधुओ, गणमान्य नागरिको एवं शहर काजी का आभार व्यक्त किया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड