CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के माधवनगर निवासी मोहित का नाम फोर्ब्स लिस्ट में आया है जिसने मध्यप्रदेश में  मोहित ने चौथा स्थान हासिल किया है। फोर्ब्स ने इंडिया के टॉप-100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट जारी की, जिसमें देशभर के 100 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को उनके काम और प्रभाव के आधार पर जगह दी गई है। इस लिस्ट में जिले के मोहित ने मप्र का 4 स्थान पा इन्फ्लुएंसर में शामिल हुए है। जिन्होंने अलग पहचान बनाई है। मध्यप्रदेश के सबसे ऊंची रैंक 68वीं पर भोपाल के टेक इन्फ्लुएंसर नमन देशमुख हैं।

कटनी जिले के मोहित को पिछले साल भी बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन का अवॉर्ड भी मिल चुका है। कटनी के मोहित बालानी इस साल पूरे भारत देख में 85वीं रैंक पर हैं, जो स्मार्टफोन रिव्यू में खास पहचान रखते हैं। इंदौर के उज्जवल पहावा 89वीं रैंक पर हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए फाइनेंशियल एडवाइस देते हैं। वही सिवनी जिले के गांव उगली के शिवम पटले 93वीं रैंक पर हैं। शिवम 2019 से टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में लोगों तक पहुंचा रहे हैं। आपको बता दें की कटनी क़े मोहित बालानी प्रतिष्ठित व्यवसायी समाजसेवी बिहारी बालानी क़े पुत्र है उनकी इस सफलता पर परिवार जनो मित्रो ने हर्ष व्यक्त किया है।