कटनी के माधवनगर पुलिस को मिली सफलता
सराफा कारोबारी से हुई लूट का करा खुलासा, 7 आरोपिओ गिरफ्तार
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के माधवनगर की पुलिस ने कटनी हीरापुर कौड़िया से बड़खेड़ा के बीच सराफा कारोबारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए सात आरोपिओ को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटे गए सोने चांदी के जेवर समेत नगदी 1 लाख 78 हज़ार 8 सौ रूपये जब्त किए है। लगभग कीमत 10 लाख 65 हजार करीब है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण कुमार सोनी शाम सात बजे दुकान बंद कर सोने के जेवरात कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए,चांदी के जेवरात 1लाख 30 हजार रुपए एवं दो लाख नगद रुपए बेग में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रोका और उनका बैग छीन लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों कि तलाश शुरू कि। आस पास के लोगो से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरा को खगालने के बाद सात लोग मौके पर देखे गए।
जिनके नाम क्रमश
1. मदन चौबे पिता हरीदीन भौसवाही थाना विजयराघवगठ, 2. चिंटू भौसवाही थाना विजयराघवगठ कटनी, 3.लक्ष्मी प्रसाद पिता हजारी साहू घुनघूस थाना विजयराघवगठ कटनी, 4संजय कुशवाहा पिता विजय कुशवाहा थाना कुठला कटनी, 5.मनु तिवारी पिता सुशील पन्ना मोड़ थाना कुठला कटनी, 6.नितिन गर्ग निबासी हीरापुर कौड़िया थाना एनकेजे, 7.शिवम निवासी पुरैनी थाना कुठला कटनी सातों लोगो ने पूछताछ की गई तों इन्होने वारदात को करना कबूल किया। जिनके कब्जे से एक नग पिस्टल दो जिन्दा कारतूस, 8 मोबाइल व लूट की गई सोने चांदी के जेवरता सहित 1 लाख 78 नगदी जप्त किया गया है। जिसकी कुल कीमती करीबन 10 लाख 64 हजार 8 सौ रुपये है।