कटनी के पारधीयों के डेरे पर कटनी एस पी अभिजीत रंजन ने किया जनसंवाद
कहा, अपराध से करो तौबा और बच्चों को भेजो स्कूल
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के पारधीयों को जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पुलिस मुख्यालय एवं प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उनके बीच पहुंच कर जन संवाद किया। पारधीयों से उनके जीवन में आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा करते हुए एसपी अभिजीत रंजन ने उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए अपने बच्चों को शिक्षित करने तथा अपराध की दुनिया छोड़कर सामान्य जीवन जीने की लिए समझाइस दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के अलावा कुठला थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया की पारधी हमेशा से ही अपराधी गतिविधियों में लिप्त हो जाते है जिसका खामियाजा उनका परिवार भी खानाबदोश की जिदंगी गुजाने मजबूर हो जाते है, इन्ही समस्याओं व अपराधो में अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस खुद उनके बीच बैठ उनकी समस्याएं सुनी और यह कहा वे लोग अपराधो से दूर रहे और अपने बच्चो को स्कूल भेज बेहतर शिक्षा दे और उनके भविष्य को सुधारे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड