कटनी की रेखा 493 अंक लाकर प्रदेश में लाया दूसरा स्थान
कहा डॉक्टर बनकर करूंगी सेवा............ जाने कैसे रही मेहनत
CURATED BY – SUNIL YADV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी की रेखा रेबारी ने कक्षा 10वी में 493 लाकर प्रदेश में दूसरा हासिल किया है। रेखा रेबारी बताती है वो राजस्थान की रहने वाली थी जो अपने परिवार के साथ कटनी के माधवनगर में रहकर उत्कृष्ट स्कूल में पढ़ाई करती है वही पढ़ाई के बारे में बताया की प्रतिदिन 5 घंटे डेली स्कूल से आने के बाद पढ़ाई करती थी उन्हे उम्मीद तो नही थी लेकिन कड़ी मेहनत पर इतना भरोसा था अच्छे अंक से पास होंगी। रेखा की मां भूली रेबारी ने बताया की वह मध्यम वर्ग से विलॉन्ग करती है जिसकी 2 बेटी और 1 बेटा है वो घरों में खाना बनाने और झाड़ू लगाने का काम करती है वो पति गाड़ी ड्राइवर है जिनका घर बड़े मुश्किल से चलता है लेकिन वो उनकी बड़ी बेटी रेखा पढ़ाई में बहुत तेज होने के कारण उसे हमेशा सहयोग करते है। जानकारी के मुताबिक कटनी जिले का रिजल्ट में दुगुने से ज्यादा का सुधार हुआ है बात अगर 2023 की करे तो उस वक्त 35 प्रतिशत के साथ 50वे स्थान पर बना हुआ था वही अभी 2024 के रिजल्ट में 71 प्रतिशत से साथ 39वे स्थान पर पहुंचा है। अकल्पनीय शिक्षा व्यवस्था में हुए सुधार मामले पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया की हमने 10वी और 12वी की कक्षाओं में सुधार करते हुए प्रदेश के टॉप 10 में शामिल हुए है यही नहीं कटनी की एक छात्रा ने प्रदेश में दूसरा रैंक लाकर कटनी का नाम रोशन किया है।