CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने जिले के रहवासी इसके स्थित पटाखा दुकानों व गोदाम पर छापेमार कार्यवाही की इस दौरान दुकान में रखे पटाखों का स्टॉक और लायसेंस सहित फायर उपकरणों की जांच की। इस कार्यवाही में कटनी एसडीएम सीएसपी तहसीलदार सहित कोतवाली थाने की पुलिस मौजूद रही।  

कटनी जिले के एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया की वह हरदा के हादसे के बाद कटनी जिले स्थित पटाखा गोदाम और दुकानों में जा पटाखों के स्टॉक लायसेंस और फायर उपकरणों की जांच की गई है। इस कार्यवाही के दौरान वह चांडक चौक स्थित शंकर लाल एंड संस पटाखा दुकान और चाका और माधवनगर स्थित गोदाम में जांच की जा रही है। जिनके चाका स्थित पटाखा गोदाम के मालिक नरेश गुप्ता है। वही माधवनगर स्थित पटाखे के दुकानों और गोदाम की भी जांच की गई। वही जब एसडीएम प्रदीप मिश्रा से यह पूछा गया की माधवनगर स्थित पटाखा दुकानों के सामने पेट्रोल पंप स्थित है और बेधड़क पटाखों की 12 माह ब्रिकी हो रही है उन दुकानों को वहा से क्यों अलग नही किया जा रहा है इस सवाल का जवाब देते हुए एसडीएम ने कहा इसके नियम अनुसार जो पेट्रोल पंप है वह पर्याप्त दूरी में है। वही जो दुकानें माधवनगर में स्थित है इनकी जांच की गई जहा एक दूसरे दुकानों की दूरी भी नियम अनुसार है। कटनी एसडीएम ने यह भी बताया की 23 जगहों पर जांच की है। और यह कार्यवाही लगातार जारी है।