कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी की पुण्यतिथि मनाई जा रही, दी श्रद्धांजलि
पूर्व सभापति अंशुमान नन्दन सिंह एवं जन-सुराज नेता नीरज सिंह उद्योगपति ने दी श्रद्धांजलि
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, शिवहर जिले के पूरनहिया प्रखंड के चंडिहा गांव निवासी 1999के कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी की आज शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने वालों को तांता लगा हुआ है।
राजद नेता नवनीत कुमार झा, पूर्व सभापति अंशुमान नन्दन सिंह,जन सुराज नेता नीरज सिंह उद्योगपति , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी , सामाजिक कार्यकर्ता अजब लाल चौधरी, मुकुंद प्रकाश मिश्रा , संजय संघर्ष सिंह सहित अन्य प्रबुद्बजनों ने उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। तथा कहां है कि भारत का प्रत्येक सैनिक मातृभूमि की सच्चा सपूत है, जिसके कारण हमारा देश और हम सुरक्षित है ऐसे सपूतों को सलाम।
वीरगति प्राप्त मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मातृभूमि की प्रति अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
उनकी साहसी पत्नी भावना द्विवेदी और पुत्री दीक्षा ने अपने पिता को उनके पराक्रम के लिए नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर रिट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लिया और श्रद्धांजलि दी थी।
2 जनवरी 1961 को जन्मे शिवहर जिले के पूरनहिया प्रखंड के चंडिहा गांव निवासी शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी कारगिल युद्ध में दुश्मनों को छक्के छुड़ाए थे। उस समय 315 फील्ड रेजीमेंट के उप कमान अधिकारी के पद पर सेवारत थे। तथा कर्नल के पद पर प्रोन्नति किया गया था।
शहीद मेजर चंद्र द्विवेदी के नाम पैतृक गांव के पास शहीद स्मारक स्थल बना हुआ है। सीतामढ़ी में भी बस स्टैंड के पास कारगिल चौक है। शहीद स्मारक स्थल का सौंदर्यीकरण एवं पहुंच पथ पर सरकार एवं प्रशासन का ध्यान नहीं होने के कारण जीर्ण -शीर्ण अवस्था में है। जरूरत है शाहिद के शहीद स्मारक को सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थित करने की तभी हम सच्ची श्रद्धांजलि शहीदों को दे सकते हैं।