कमलेश सुहाने ने कहा
इतिहास रचेगा भाजपा सदस्यता महाअभियां
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, भारतीय जनता पार्टी मैहर जिला भाजपा कार्यालय में आज पत्रकार वार्ता सदस्यता अभियान को लेकर की गई जिसमें मीडिया बंधुओ से रूबरू होते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने एवं महामंत्री विश्वनाथ तिवारी
ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया की सदस्यता अभियान कोई छोटा काम नहीं है भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं देश में जनता के प्रति भाजपा के प्रति अति विश्वास से आज भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ रहा है लोग भारतीय जनता पार्टी के रीति- नीति और विचारधारा से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार का हिस्सा बढ़-चढ़कर बन रहे हैं आज इसका जीता जागता उदाहरण है कि देश और विदेश तक में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के हर कोने में हर वर्ग के लोगों के हितों के बारे में विचार करना और उनको छोटी-छोटी से बड़ी से बड़ी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने में देश की सरकार आज पीछे नहीं है जिससे आज हर वर्ग के लोग समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे लोगों को भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं और उसके द्वारा उनके हित और मान सम्मान की रक्षा पूर्ण रूप से सुरक्षित है आज महिलाओं को समझ में बराबरी का दर्जा और आत्म सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने ने कहा कि सदस्यता अभियान हमारे भाजपा परिवार को बढ़ा रहा है और लोग इस महा अभियान में स्वयं साक्षी बन रहे हैं और परिवार से जुड़ रहे हैं देखा जाए तो विरोधी और विपक्षी दल के लोग सदैव नकारात्मक क्रिया पर लगे रहते हैं और उन सारे लोगों की नकारात्मक बातों पर भारतीय जनता पार्टी का यह सदस्यता महा अभियान तीव्र प्रहार है कमलेश सुहाने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यों को जोड़ने के लिए निशुल्क सदस्यता अभियान के लिए 8800002024 नंबर पर मिस कॉल करके बड़ी आसानी से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं आज तमाम मीडिया सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महा अभियान के सुर्खियां सदैव बनी रही है और मीडिया देश का चौथा स्तंभ है जिसने सकारात्मक अपने प्रचार प्रसार और खबरों के माध्यम से देश में लोगों को जागरूकता की क्रांति लाने का बड़ा योगदान दिया है।