धार, वैसे तो नेताओं के नखरे किसी से छुपे नहीं है किन्तु भाजपा के बड़े नेता अपने मिडिया मित्र से मिलने जाये और वहाँ नाश्ते की अन्य व्यंजनों  को दरकिनार करके सेव परमल खाने की इच्छा व्यक्त कर दे तो फिर क्या कहने।

वाक्या आज उस समय घटित हुआ कि जब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय धार आए। विक्रमजी वर्मा से मिले, कुशाभाऊ ठाकरे के निवास पर पहुंचकर उन्होने श्रद्धासुमन अर्पित किये।  उसके बाद श्री विजयवर्गीय भाजपा कार्यालय  पहुँचे। यहाँ दिन भर नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर मैराथन बैठक ली । उसके बाद  शाम को अपने पारिवारिक एवं मीडिया मित्र धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष छोटू शास्त्री के कार्यालय पहुंचे।  वहाँ सत्कार के रूप मे अन्य व्यंजन रखे गये थे, किंतु कैलाश जी ठहरे पुराने स्वयंसेवक तपाक से सब को हटा कर बोले कि सेव परमल खाएंगे। तत्काल सेव परमल बुलवाएं और सादगी के साथ कैलाश जी ने सेव परमल खाएं। कैलाश जी की सादगी देखकर वहां उपस्थित हर कोई उनकी सादगी से प्रभावित हो गया।