छतरपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक ललित शाक्यवार के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित सांघी के तत्वाधान मे एवं अति0पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री विक्रम सिंह व श्री नवीन दुबे एसडीओपी लवकुशनगर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जुझारनगर उप निरी0 बृजेन्द्र कुमार चाचोंदिया की पुलिस टीम ने  दबिस देकर आज दिनांक 25.12.2023 को ग्राम रामपुर से आरोपी उम्र  50 साल निवासी रामपुर थाना जुझारनगर के कब्जे से 07 पेटी अवैध शराब पकड़ने में  व आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  थाना प्रभारी जुझार नगर उप-निरी0 बृजेंद्र कुमार चाचौंदिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि  ग्राम रामपुर में एक व्यक्ति अपने घर के अंदर किराना दुकान में  अवैध रूप से शराब रखे बेच रहा है । उक्त सूचना से थाना प्रभारी जुझार नगर के द्वारा बरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया गया, बरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी जुझारनगर को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 
 थाना प्रभारी जुझारनगर की  पुलिस टीम के द्वारा दविश देकर आरोपी उम्र 50 साल निवासी रामपुर के  कब्जे से  07 पेटी देशी एवं अंग्रजी अबैध शराब कुल मात्रा 57 लीटर शराब कीमती 25000 रुपये की जप्त की गई है एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 
उक्त कार्यवाही मे उनि0 बृजेन्द्र कुमार चाचौदिया थाना प्रभारी जुझारनगर,सउनि विनोद सिंह ,प्रधान आरक्षक उस्मान खान ,प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह  ,आर0 अनिल छारी ,का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।