कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक 3 लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पटना में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, पटना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कृषि भवन में निगरानी की यह कार्रवाई हुई है. जिसमें कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के साथ दो लोगों को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. निगरानी के इस एक्शन से कृषि विभाग में हलचल मच गई.जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक (पटना प्रमंडल) विभू विद्यार्थी एवं प्रधान लिपिक सत्यनारायण कुमार को तीन लाख रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया है. यह कार्रवाई मीठापुर स्थित कृषि भवन में की गई है. बताया जा रहा है कि, निगरानी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. पटना में पहली बार किसी कृषि अधिकारी को तीन लाख रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.अब तक मिली जानकारी के अनुसार, खाद बीज के दुकानदार से लाइसेंस मुहैया कराने के बदले रुपये की मांग की गई थी. इसकी शिकायत दुकानदार ने निगरानी विभाग में की. शिकायत के आधार पर मीठापुर स्थित कृषि विभाग में छापेमारी की. इसके बाद दोनों को दबोच लिया गया.यह पहला मामला नहीं है. इससे पहली भी राज्य के कई जिलों में निगरानी की रेड हुई है. जिसमें कई सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है. बावजूद इसके लोग नजराना लेने से बाज नहीं आ रहे हैं.यहां यह बताना भी जरूरी है कि विपक्ष के नेता हमेशा यह आरोप लगाते हैं कि बिहार के सरकारी अधिकारी बिना नजराना (घूस) लिए काम नहीं करते हैं. सरकार को इसपर लगाम लगाने की आवश्यक्ता है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड