जे.एम.एस कंपनी पर नियमों के उल्लंघन का आरोप
कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, अनूपपुर जिले में जे.एम.एस कंपनी उडतान नॉर्थ उत्तर कोल माइंस परियोजना ग्राम बसखला में पिछले डेढ़ वर्षो से स्थापित की है जिसमें भू स्वामी को स्थाई नौकरी प्रदान की गई है लेकिन कंपनी द्वारा उनके साथ जे.एम.एस कंपनी कोल अधिनियम में जो भी नियम व सुविधा है उसका पालन नहीं कर रही है जो स्थानिक कर्मचारियों की मांग है कि हमको कोल इंडिया के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हुए समस्त सुविधाएं प्रदान करें किसानों कहना तो यह भी है कि हमारे द्वारा जो जमीन कोल इंडिया को दी गई है उसके बदले हमको नौकरी प्रदान की गई है लेकिन वह नौकरी भी बिना सुविधाओं वाली है हमारे हाथ से तो हमारी जमीन भी चली गई और नौकरी में इतनी कम सैलरी मिलती है कि हम उसमें अपने परिवार का गुजारा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कर्मचारियों द्वारा दिनांक 6 2 2025 को पत्र के द्वारा शासन को एवं जे.एम.एस कंपनी को अवगत कराया की हमारी मांगे शासन के नियम अनुसार उचित है उनका पूरा करें अन्यथा हम आंदोलन करेंगे।