जैतहरी जनपद वॉलीबॉल खेल मैदान की कराई गई स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई
स्वच्छता को आगे बढ़ाने के लिए जिला वालीबाल संघ के सभी पदाधिकारी हमेशा तत्पर रहेंगे : वालीवाल संघ मीडिया प्रभारी, संदीप गर्ग
CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS
जैतहरी, मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवा केंद्र जैतहरी जिला अनूपपुर एवं जिला वालीबाल संघ अनूपपुर के सहयोग तथा जिले के कलेक्टर हर्षल पंचोली पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जिला अनूपपुर इसरार मंसूरी एसडीएम जैतहरी अंजलि द्विवेदी इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में एवं जिला वॉलीबॉल संघ अनूपपुर के चैतन्य मिश्रा के सहयोग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड समन्वयक ग्रामीण युवा केंद्र जैतहरी स्टेट रेफरी नेशनल ट्रेनर द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2024 को जनपद वॉलीबॉल ग्राउंड की साफ सफाई की गई जिला वालीबाल संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों द्वारा वॉलीबॉल खेल मैदान की सफाई की गई स्वच्छता के क्षेत्र में इस प्रकार कार्यक्रम करवाने के लिए जिला व्हालीवाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने जिले के सभी व्हालीवाल खिलाडियो से यह अग्राह किया है। जिला व्हालीवाल के संरक्षक लक्ष्मण राव अरूण कुमार सिंह आशीष त्रिपाठी पंकज अग्रवाल , जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह रामखेलावन राठौर उपाध्यक्ष अमित शुक्ला शोभनाथ प्रचेता, विनोद सोनी ,रमेश तिवारी विनोद बिंदेश्वरी पान्डेय सचिव रामचन्द्र यादव कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव सह कोषाध्यक्ष उमेश राय , सहसचिव एवं स्टेट रेफरी नेशनल ट्रेनर विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड जैतहरी दिनेश कुमार सिंह चंदेल, मिथलेश सिह नेताम ,श्रीमती सुमिता शर्मा हरिशंकर यादव सभी पदाधिकारियों के साथ आगे भी स्वच्छता के लिए कार्य करने व समाज को प्रेरित किया जायेगा । इस स्वच्छता कार्यक्रम में अजय मंडलोई सहायक ग्रेड 3 खेल एवं युवा कल्याण विभाग का पूर्ण सहयोग रहा है उपरोक्त समस्त जानकारी जिला वालीवाल संघ के मीडिया प्रभारी संदीप गर्ग ने देते हुए कहा कि स्वच्छता को आगे बढ़ाने के लिए जिला वालीबाल संघ के सभी पदाधिकारी हमेशा तत्पर रहेंगे।