किसानों की समस्या का निदान हेतु लघु किसान संघ की स्थापना ज़रूरी - सुरेश चतुर्वेदी
किसान हितों की बात करने वाले तमाम संगठन साध रहे अपना उल्लू
शहडोल, मध्यप्रदेश में जिस प्रकार से लघु किसान की छोटी-छोटी समस्याएं आए दिन की अखबार की सुर्खियां बन रही है और बड़ी समस्या का रूप ले रही है इन सब बातों के पीछे यद्यपि किसानों की वास्तविक समस्या की बात करें तो किसानों का विद्युत विभाग की लालफीताशाही से हो रहा शोषण का मामला हो या किसान की राजस्व मामले में हीलाहवाली के चलते परेशान होने का मामला, इन सब के बीच कुल मिलाकर मध्यप्रदेश के अन्नदाता को प्रशासनिक अनदेखी के चलते ही समस्याओं से आए दिन जूझना पड़ रहा है। यह बेहद चिंताजनक है।
इसको लेकर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चतुर्वेदी ने चिंता जताते हुए किसानो की समस्याओं का समाधान तत्काल हो सके, आला अधिकारियों समेत जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को सुझाव देते हुए बताया है कि सरकार को लघु किसान संघ की स्थापना करनी चाहिए। इससे काफी हद तक किसानों की समस्याओं का अबिलंब निदान हो सकेगा और छोटी छोटी समस्याओं को लेकर संघ आला अधिकारियों एवं राज्य सरकार को किसानों की स्थितियों से अवगत करते हुए किसानों की बढ़ती समस्याओ धरातल पर जायज़ा लेते हुए अन्न दाता को होती समस्या और शिकायत का निवारण करने में कारगर साबित होगा। इसके फलस्वरूप खेत में काम करने वाला किसानों को सड़क पर नहीं उतरना पड़ेगा।
श्री चतुर्वेदी ने बताया है कि तमाम संगठन उनके हितों के लिए बात करता है लेकिन इसके पीछे किसान के नाम से प्रदर्शन धरना नाकाबंदी जैसे काम करते हुए मात्र अपना मतलब साध रहे हैं अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। इन सबके बीच लघु किसान की वास्तविक समस्या के निदान की ओर इतने बड़े बड़े संगठनों का कोई ध्यान नहीं है कि यद्यपि छोटे-छोटे संगठन स्थानीय स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक बनेंगे तब छोटी-छोटी समस्या के बारे में सरकार व शासन का ध्यान और इसका लाभ में दिलाने में महाति भूमिका निभा सकते हैं यह तब होगा जब लघु संघ की स्थापना होगी, और इसका सीधा फायदा किसानों को होगा। मामला चाहे विद्युत विभाग राजस्व विभाग हो या किसी भी विभाग द्वारा किया जा रहा किसानों से अन्याय लघु किसान संघ लड़ने के लिए वह क्षेत्रीय स्तर का संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएगा। सिटी चीफ रिपोर्टर से एक चर्चा में श्री चतुर्वेदी ने यह भी कहा है कि मध्यप्रदेश किसान लघु संघ का गठन यदि कोई आगे जाकर सरकार करती हैं तो निश्चित तौर पर हमेशा की तरह इस कार्य में मेरा पूरा सहयोग और ऊर्जा संगठन को गति देने के लिए रहेगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड