कटनी में ट्रक से गिरा लोहे का पोल
कार के सामने हिस्से को किया क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचा
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के ट्रक से सड़क में गिरा लोहे का भारी भरकम पोल कार को चपेट में लिया गनीमत रही कि कार में सवार एनकेजे निवासी एक पूरा परिवार बाल बाल बच गया। यह पूरी घटना एनकेजे थाना क्षेत्र के जैन कॉलोनी मोड़ की है।
कार में सवार शेखर वर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से कटनी की तरफ आ रहे थे तभी जैन कॉलोनी मोड़ पर एक ट्रक लोहे के पोल लेकर जा रहा था । तभी एक पोल ट्रक से सड़क पर गिर गया । नीचे गिरे पोल ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि पोल कार की सामने के हिस्से में गिरा जिससे कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ।हालांकि कार में सवार लोग पूर्ण रूप से सुरक्षित है । शेखर वर्मा ने बताया कि ट्रक एलएनटी के कार्य में उपयोग होने वाले लोहे के भारी भरकम पोल को ट्रक पर लोड कर जा रहा था ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो ट्रक में लोड लोहे का पोल ट्रक से गिरकर सड़क में आ गया।सड़क में गिरे पोल ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। कार में सवार चारों लोग सुरक्षित है । पोल कार के सामने की हिस्से में गिरा है जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है,सड़क में पोल गिर जाने से यातयात अवरुद्ध हो गया है,और काफी संख्या में लोग घंटो तक जाम में फंसे रहे । घटना की जानकारी राहगीरों ने एन के जे पुलिस को दी ।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोल को सड़क से किनारे करा यातयात सुचारू रूप से चालू कराया।