Curated by – RAVI SHIMLE CITYCHIEFNEWS

बड़वानी, जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे ने मंगलवार को शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी में दिये जा रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने प्रशिक्षण प्राप्त करे कर्मियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण की बारीकियों को समझे एवं प्रशिक्षण की बातों को आत्मसात करे क्योकि मतदान दिवस के दिन सीखा हुआ प्रशिक्षण ही सहायक होता है। और मतदान की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होती है, और उसमें लापरवाही की कोई संभावना नही होनी चाहिए।